नेपाल के PM केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, मंत्रियों के घर फूंके जा रहे, कई ने दिया इस्तीफा

देखें वीडियो.

Update: 2025-09-09 08:52 GMT

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बीते दिन सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी लगातार उनके इस्तीफा की मांग कर रहे थे.

Nepal की संसद में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग
काठमांडू में विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया है. प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के भीतर प्रवेश कर दोनों सदनों में आग लगा दी. पूरा संसद भवन अब प्रदर्शनकारियों के कब्जे में है.
नेपाल में इस्तीफों का सिलसिला जारी
नेपाल में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं और नेताओं पर दबाव गहराता जा रहा है. प्रदर्शनकारियों के डर के चलते मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा मधेश, लुम्बिनी, गंडकी और सुदूर पश्चिम प्रदेश के कई मुख्यमंत्री दफ्तर प्रदर्शनकारियों के कब्जे में आ गए हैं. राजधानी और विभिन्न प्रदेशों में प्रदर्शनकारी पथराव और घेराव कर रहे हैं. लगातार बढ़ती हिंसा और अस्थिरता के बीच राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है.
मंत्रियों के घर फूंके जा रहे, पांच ने दिया इस्तीफा
काठमांडू समेत आसपास के शहरों में इस हिंसा के चलते कर्फ्यू लगाया गया है. इसके बाद भी हिंसा थमी नहीं है. आज कई मंत्रियों के घरों और पीएम आवास तक भीड़ पहुंच गई है और तोड़फोड़ जारी है.
सोमवार को हुई हिंसा में 20 लोग मारे गए थे और नेपाली पुलिस पर फायरिंग का आरोप है. इससे गुस्सा और भड़का हुआ है. नेपाली युवाओं ने मंगलवार को कई नेताओं के घरों में आग लगा दी. अब तक होम मिनिस्टर, कृषि मंत्री समेत 5 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है. कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी का इस्तीफा हुआ है. इसके अलावा सोमवार को ही होम मिनिस्टर रमेश लेखक ने पद छोड़ दिया था. लेकिन यह चर्चा भी जोरों पर है कि देश के पीएम ही नेपाल से निकल सकते हैं. हालांकि इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं है.  
Tags:    

Similar News

null