नेपाली पर्वतारोहियों ने किया दावा, सर्दियों में पहली बार फतह की पाकिस्तान की K2 पर्वत चोटी

नेपाल के पर्वतारोहियों के एक दल ने शनिवार को इतिहास रचने का दावा किया है।

Update: 2021-01-16 16:50 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नेपाल के पर्वतारोहियों के एक दल ने शनिवार को इतिहास रचने का दावा किया है। इसका कहना है कि सर्दियों के मौसम में पाकिस्तान की K2 पर्वत चोटी फतह करने वाला यह दुनिया का पहला पर्वतारोही दल बन गया। यह दावा एक ट्रेंकिंग संगठन सेवन समिट ट्रेक्स (Seven Summit Treks) ने किया है।

पिछले कुछ सप्ताहों से दर्जनों पर्वतारोही यह करनामा करने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि K2 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 8,611 मीटर है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है, जिसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है। सर्दियों के मौसम में इसकी चढ़ाई बहुत कठिन मानी जाती है।

सेवन समिट ट्रेक्स ने ट्वीट किया, 'हमने कर दिखाया, हमारा यकीन करिए हमने कर दिखाया- वह यात्रा जो पहले कभी नहीं की गई। काराकोरम की 'सैवेज माउंटेन' को सर्दियों के मौसम में सबसे खतरनाक माना जाता है। नेपाली पर्वतारोही माउंट के2 (छोगोरी) पर इस दोपहर पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंच गए।



सर्दियों में इस पर्वत चोटी को फतह करने की पहली कोशिश 1987-1988 में हुई थी। इसके बाद कुछ और पर्वतारोहियों ने भी इस दुष्कर कार्य को करने की कोशिश की। लेकिन, कोई भी 7650 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाया। लेकिन इस, मौसम में भी इस चोटी पर शनिवार को इंसान के कदम पहुंच गए।
आपको बता दें कि 'सैवेज माउंटेन' के नाम से प्रसिद्ध इस पर्वत चोटी को फतह करने में सामने आने वाली कठिनाइयों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चोटी पर हवाएं 200 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी अधिक रफ्तार से चल सकती हैं। इसके अलावा यहां का तापमान माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।


Tags:    

Similar News

-->