Nepal ने माउंट एवरेस्ट के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

Update: 2025-04-28 14:29 GMT

World वर्ल्ड: नेपाल सरकार ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए एक नया नियम प्रस्तावित किया है, जिसके तहत केवल वे climbers ही एवरेस्ट परमिट प्राप्त कर सकेंगे जिनके पास नेपाल के किसी 7,000 मीटर (22,965 फीट) ऊंचे पहाड़ पर चढ़ाई का अनुभव हो। यह कदम बढ़ते हुए पर्यटकों की संख्या और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है, क्योंकि भीड़भाड़ के कारण मौतों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

नेपाल पर्यटन और पर्वतारोहण पर निर्भर है और पिछले कुछ वर्षों में कई बार अनुभवहीन पर्वतारोहियों के एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के कारण जानमाल का नुकसान हुआ है। 2023 में 12 पर्वतारोहियों की मौत और 5 के लापता होने के बाद यह फैसला लिया गया।

प्रस्तावित कानून के तहत, पर्वतारोही को एवरेस्ट पर चढ़ाई करने से पहले 7,000 मीटर की ऊंचाई वाले किसी पहाड़ पर चढ़ाई का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा, पर्वतारोहण दल के प्रमुख और गाइड को नेपाल के नागरिक होना अनिवार्य होगा

Tags:    

Similar News

null