इंडोनेशिया ने काबुल से 26 नागरिकों को निकाला बहार

राजधानी काबुल पर नियंत्रण करने और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से निकल जाने के बाद इस उड़ान की योजना बनाई गई थी।

Update: 2021-08-20 10:42 GMT

इंडोनेशिया ने जकार्ता के लिए एक विशेष सैन्य उड़ान से काबुल से पांच राजनयिकों सहित अपने 26 नागरिकों को निकाला है।इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेतनो मारसुदी ने एक ट्वीट में कहा कि शुक्रवार की उड़ान बाद में दिन में पहुंचेगी। इस उड़ान में फिलीपीन के पांच नागरिक और दो अफगान भी सवार हैं। इन अफगान नागरिकों में एक इंडोनेशियाई नागरिक का जीवनसाथी और इंडोनेशियाई दूतावास का एक स्थानीय कर्मचारी शामिल है।मारसुदी ने कहा, ''इस अभियान को अंजाम देने वाला इंडोनेशियाई सैन्य विमान अब इस्लामाबाद में है और जल्द ही इंडोनेशिया के लिए रवाना होगा।''मंत्रालय के प्रवक्ता, तेउकु फैज़ास्याह ने कहा कि तालिबान के राजधानी काबुल पर नियंत्रण करने और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से निकल जाने के बाद इस उड़ान की योजना बनाई गई थी।


Tags:    

Similar News

-->