भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने शुरू की दो दिवसीय समन्वित गश्त

भारत और इंडोनेशिया की नौसेना ने अपनी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के साथ दो दिवसीय समन्वित गश्ती शुरू की है।

Update: 2020-12-18 04:23 GMT

भारत और इंडोनेशिया की नौसेना ने अपनी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के साथ दो दिवसीय समन्वित गश्ती शुरू की है। जहाजरानी तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2002 से दोनों देशों की नौसेना अपनी समुद्री सीमा की समन्वित गश्ती करती आ रही हैं। गुरुवार से शुरू दोनों देशों की समन्वित गश्ती का 35वां संस्करण शुक्रवार तक चलेगा।

समन्वित गश्ती का उद्देश्य गैरकानूनी, चोरी-छिपे और अनियमित मछली पकड़ने पर अंकुश पाने के साथ ही मादक पदार्थो की तस्करी, समुद्री आतंकवाद, हथियारबंद समुद्री लूट और चोरी पर रोक लगाना है।
भारतीय नौसेना ने कहा है, 'भारतीय नौसैनिक पोत (आइएनएस) कुलीश, स्वदेश निर्मित मिसाइल कोर्वेट के साथ ही पी8आइ समुद्री गश्ती विमान इंडोनेशियाई नौसैनिक पोत केआरआइ कट नायक डिएन, आदि के साथ समन्वित गश्ती में शामिल होगा।'


Tags:    

Similar News

-->