World वर्ल्ड: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को कहा कि जून 2025 में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन तक सभी सदस्य देश अगले दशक में रक्षा खर्च को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 5% तक बढ़ाने के लक्ष्य पर सहमति जता देंगे।

 न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में रूबियो ने बताया कि अधिकांश सदस्य पहले ही 2% या उससे अधिक खर्च कर रहे हैं, जबकि कई 4% से ऊपर हैं। उनका कहना है कि आने वाले वर्षों में सभी सदस्य इस नई प्रतिबद्धता की दिशा में काम करेंगे।

इस विषय में जर्मनी ने भी समर्थन जताया है। जर्मन विदेश मंत्री योहान वाडेफुल ने कहा कि बर्लिन अमेरिका की इस मांग के साथ है। जर्मनी ने वर्ष 2024 में पहली बार नाटो का 2% रक्षा खर्च लक्ष्य पूरा किया है


Tags: