बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 4,233 नए मामले सामने आए है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि कोरोना परीक्षण के दौरान बिना लक्षण वाले कुल 30,539 संक्रमितों का पता चला। देश में कुल 2,877 मरीज कोरोना से मुक्त हो गए है। किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। इससे मृतकों की संख्या 5,233 पर बरकरार है।

Tags: