नासा (NASA) ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्रह्माण्ड (Universe) में अब तक देखी गई पांचवीं सबसे चमकीली गैलेक्सी (Galaxy) की तस्वीरें शेयर की है. नासा के मुताबिक यह गैलेक्सी अपने बीच में स्थित धूल की कतार के लिए भी जानी जाती है. इसके अलावा इसके केंद्र से एक सुपरमासिव ब्लैक होल से जेट भी निकल रही है सेंटॉरस ए (Centaurus A) या सेन ए (Cen A) या NGC 5128 नाम से लोकप्रिय यह गैलेक्सी (Galaxy) पृथ्वी से 1.2 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर स्थित है. इससे आने वाले प्रकाश की हर वेवलेंथ कुछ अलग ही बात बता रही है. पूरी तरह से सक्रिय है. यह पृथ्वी सबसे पास की रेडियो गैलेक्सी मानी जाती है. यह पृथ्वी पर दक्षिणी गोलार्द्ध से ज्यादा अच्छे से दिखाई देती है




 सेंटॉरस ए (Centaurus A) गैलेक्सी की इस तस्वीर में एक काली धूल भरी गली केसाथ कुछ युवा नीले तारे भी दिखाई दे रहे हैं. जो आपस में एक दूसरे को बीच में काट रहे हैं. पहली तस्वीर गैलेक्सी के चौथाई हिस्से के है जो पेशेवर और शौकिया खगोलविदों के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है. इसमें गैर पेशवर टेलीस्कोप से मिले ऑप्टिकल आंकड़े शामिल हैं. इसमें नासा के पुराने अभियानों से मिले आंकड़ों को भी शामिल किया गया था.


नासा (NASA) की रिपोर्ट के मुताबिक उसके हंट्सविले में उसका मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर नासा के वॉशिंगटन स्थित साइंस मिशन डायरेक्ट का चंद्रा कार्यक्रम (Chandra Programme) मैनेज करता है. वहीं कैम्ब्रिज में स्मिथसन एस्ट्रोफिजिकल ऑबजर्वेटरी चंद्रा के साइंस और फ्लाइट ऑपरेशन्स को नियंत्रित करती है



 


नासा (NASA) की ये तस्वीरें लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही हैं. तस्वीरों को दस लाखसे ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोगों में खुल कर कमेंट में अपनी पसंद का इजहार किया है. सैंटॉरस ए (Centaurus A) गैलेक्सी के बारेमें माना जाता है कि यह दो सामान्य गैलेक्सी (Galaxy) के टकराव का शानदार नतीजा है जिससे उसे यह अजीब आकार मिला है. गैलेक्सी के केंद्र के पास खगोलीय अवशेष लगातार ब्लैकहोल के मुंह में समा रहे हैं.

सेंटॉरस ए (Centaurus A) गैलेक्सी के केंद्र का सुपरमासिव ब्लैकहोल (Supermassive Black Hole) का भार हमारे सूर्य के वजन से अरबों गुना बड़ा है. एक सक्रिय गैलेक्सी (Galaxy) होने के कारण इसमें से रेडियो, एक्स रे और गामा विकिरण ऊर्जा का उत्सर्जन लगातार हो रहा है. यह ब्लैकहोल एक्स रे और रेडियों तरंगों की जेट का उत्सर्जन भी कर रहा है. ये एक्स रे आसपास की गैसों से टकरा कर उनमें उच्चा आयनीकृत कण बना रही है जो बहुत ही ज्यादा ऊर्जावान कण हैं. इसकी एक्स रे जेट हजारों प्रकाशवर्ष लंबी है तो रेडियोजेट लाखों प्रकाशवर्ष लंबी हैं.



 


सेंटॉरस ए (Centaurus A) गैलेक्सी के कई पहलू अभी स्पष्ट नहीं किए जा सके हैं. सालों से इसमें खलोगविदों ने विशेष रुचि दिखाई है. इसकी वजह इसका एक अंडाकार गैलेक्सी (Elliptical Galaxy) और एक सर्पिल गैलेक्सी (Spiral Galaxy) का विलय है. वैसे तो सर्पिल गैलेक्सी का दूसरी गैलेक्सी से विलय सामान्य बात है. लेकिन अभी तक सर्पिल गैलेक्सी और अंडाकार गैलेक्सी के विलय के प्रभाव पूरी तरह से पता नहीं सके हैं.


Tags: