म्यांमार के सेना ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाए फायरिंग, पांच लोगों की मौत, कई घायल

अधिक सख्ती दिखाने के साथ यंगून और मंडाले में व्यापक पैमाने पर गिरफ्तारियां भी कीं।

Update: 2021-02-28 10:02 GMT

म्यांमार की पुलिस ने सैन्य शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों कर रहे लोगों पर रविवार को फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक इसमें कम से कम चार लोग मारे गए है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, मुख्य शहर यंगून में शिक्षकों को के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। हालांकि, उसकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

प्रदर्शनकारी लगातार सैन्य शासन को खत्म करने के अलावा सर्वोच्च नेता आंग सान सू की समेत दूसरे नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। यहां पर जनता का विरोध संयुक्त राष्ट्र में म्यांमार के राजदूत के सैन्य शासन के खिलाफ कार्रवाई के बयान के बाद और बढ़ गया है।
एक फरवरी को म्यांमार की सेना ने देश में तख्तापलट कर सत्ता पर अपना कब्जा कर लिया था। इस दौरान देश की सर्वोच्च नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची समेत उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के अन्य नेताओं को नजरबंद करके आपातकाल लगा दिया गया था।
वहीं, शनिवार को मोनव्या शहर में पुलिस ने फायरिंग करते हुए एक महिला को गोली मार दी गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए। पुलिस ने जनता पर वाटर कैनन ने पानी की बौछार भी की। शनिवार को पुलिस ने और अधिक सख्ती दिखाने के साथ यंगून और मंडाले में व्यापक पैमाने पर गिरफ्तारियां भी कीं।


Tags:    

Similar News