अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में सिलसिलेवार में कई विस्फोट, तीन शव हुए बरामद

जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Update: 2021-09-24 11:25 GMT

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आते ही वहां अस्थिरता का माहौल है। अफगान की राजधानी काबुल समेत अन्य प्रांतों में ब्लास्ट की घटनाएं बढ़ गई हैं। अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में सिलसिलेवार कई विस्फोट हुए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार शुक्रवार सुबह तीन शव मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी मृतकों को अस्पताल ले जाया गया।

घटना की अधिक जानकारी देते हुए टोलो न्यूज ने ट्वीट किया, 'शुक्रवार सुबह नंगरहार के जलालाबाद शहर में तीन शव मिले और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।'
वहीं, दूसरी घटना को लेकर इसके पहले टोलो ने बताया था कि बुधवार को पूर्वी प्रांत नंगरहार में जलालाबाद शहर में कई हमले हुए, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Tags:    

Similar News