Moscow: यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए पुतिन ने अस्थायी प्रशासन का सुझाव दिया
Moscow मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन ukrain में अस्थायी प्रशासन स्थापित करने का सुझाव दिया है ताकि वहां नए चुनाव कराए जा सकें और युद्ध को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकें।
पुतिन का कहना था कि इस अस्थायी प्रशासन का गठन संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, यूरोपीय देशों और रूस के साझेदारों की मदद से किया जा सकता है, जिससे लोकतांत्रिक चुनाव हो सकें और एक सक्षम सरकार का गठन हो सके, जो लोगों का विश्वास प्राप्त कर सके। इस कदम के बाद, यूक्रेन के नए नेतृत्व के साथ शांति समझौते की वार्ता शुरू हो सकती है।