Moscow मॉस्को: रूस की एक अदालत ने रक्षा मंत्रालय के एक पूर्व अधिकारी को घूस लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की सज़ा सुनाई है। आरोपी जो सेना में रिज़र्व कर्नल रह चूका है, पर 1.6 करोड़ रूबल (लगभग 1.88 लाख डॉलर) की रिश्वत लेने का आरोप साबित हुआ। यह राशि उन्हें उस कंपनी के प्रमुख से मिली थी जिसे रक्षा मंत्रालय से अनुबंध मिला था।
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेन युद्ध के चौथे वर्ष में प्रवेश के साथ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक साल में दर्जनों अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई मामलों की जांच जारी है।