नई दिल्ली: यूक्रेन के चार शहरों में मिसाइल अटैक हुआ है. कीव, खारकीव समेत चार शहरों पर मिसाइल दागी गई हैं. इस तरह युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है.
अपने सैनिकों को रोकें पुतिन: UN चीफ
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आग्रह किया है कि वह यूक्रेन पर हमला करने के लिए आतुर अपने सैनिकों को रोकें और शांति को एक और मौका दें.