Imphal इंफाल: मणिपुर के चुराचांदपुर में बुधवार की सुबह एक हल्की विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह विस्फोट एलिम वेंग इलाके में जम्सुआन-सेहई रोड जंक्शन के पास हुआ।हालांकि इस विस्फोट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ व्यक्ति रात में दो पहिया वाहन पर उस क्षेत्र में आए, बम फेंका और भाग गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।