Mexican नौसेना का जहाज़ ब्रुकलिन ब्रिज से टकर,जांच जारी

Update: 2025-05-20 08:57 GMT

World वर्ल्ड: न्यूयॉर्क में शनिवार शाम मैक्सिकन नौसेना के प्रशिक्षण पोत कुआउतेमोक के ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा जाने की घटना की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में इंजन विफलता को मुख्य कारण माना जा रहा है।

यह जहाज़ मैनहैटन के पियर 17 से रवाना होते समय रिवर्स मोड में था और उसके साथ एक टग बोट भी सहायता कर रही थी। लेकिन जहाज़ तेजी से पीछे की ओर बढ़ा और सीधे पुल से टकरा गया, जिससे उसके ऊँचे मस्तूल टूटकर गिर पड़े। टक्कर के समय कैडेट्स मस्तूलों पर खड़े थे, जो harness की मदद से लटके रहे।

घटना में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारियों ने कहा है कि हादसे के दौरान मौसम और नदी की धारा सहित सभी संभावित कारणों की जांच की जाएगी।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने जहाज़ के इंजन, चालक दल और पर्यावरणीय स्थितियों की जाँच शुरू कर दी है

Tags:    

Similar News