मर्केल और पुतिन की मुलाकात, VIDEO में दिखा कुछ ऐसा...
इस बी अफगानिस्तान में हालात पर भी दोनों देशों की नजर है।
रूस के राष्ट्रपति व्लीदिमीर पुतिन(Vladimir Putin) और जर्मनी जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के बीच रूस की राजधानी मास्को में मुलाकात हुई। इस मुलाकात में अफगानिस्तान समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल शुक्रवार को अफगानिस्तान में संकट, यूक्रेन में अलगाववादी संघर्ष और जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के साथ मास्को के बर्ताव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रूस की यात्रा पर आई।
मर्केल की मॉस्को यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब वह जर्मनी में अपने लगभग 16 साल लंबे नेतृत्व के अंत के करीब पहुंच रही हैं। तीखे मतभेदों के बावजूद उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखा है जो दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में हैं। इस बी अफगानिस्तान में हालात पर भी दोनों देशों की नजर है।