New York के तट पर विशाल लहरें टकराईं, जिससे ज़ोरदार धमाका हुआ

Update: 2025-12-31 10:16 GMT

New York न्यूयॉर्क: हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के वेस्टफ़ील्ड शहर में तेज़ हवाओं के चलते तटीय इलाकों में भारी तबाही मच गई। 50 knots (92.6 किमी/घंटा) की रफ़्तार से चल रही हवाओं ने इलाके में डर का माहौल बना दिया। इन हवाओं के प्रभाव से लेक इरी में बड़ी-बड़ी लहरें उठने लगीं, जिनकी ऊँचाई छह से 11 फीट तक पहुंच गई। स्थानीय लोग इन लहरों को देखकर हैरान रह गए, और तेज़ आवाज़ के साथ लहरों की ऊँचाई ने सभी को डराया।

इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें तेज़ हवाओं और विशाल लहरों का खौ़फनाक दृश्य साफ़ दिख रहा है। इसके चलते अधिकारियों ने तटीय इलाकों में मौसम की चेतावनी जारी कर दी है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। इस संकटपूर्ण स्थिति में सभी राहत कार्य जारी हैं, और प्रशासन स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है।


Tags:    

Similar News