घर में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत, दो लोग लापता

पुलिस ने मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Update: 2022-05-27 06:26 GMT

अमेरिका के पेंसिलवेनिया में एक घर में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा दो लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। ये शक्तिशाली धमाका पेंसिलवेनिया के उत्तर पश्चिम उपनगर में हुआ है।

पॉट्सटाउन बोरो के प्रबंधक जस्टिन केलर ने पत्रकारों के साथ बातची में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा बीती रात रात 8 बजे के बाद हुआ। डब्लूपीवीआई-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फिलाडेल्फिया के उत्तर-पश्चिम में लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) की दूरी पर पॉटस्टाउन में ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धमाके की वजह का पता नहीं
विस्फोट किस कारण से हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News