मार्केट में बमबारी, 200 लोगों की मौत

ब्रेकिंग

Update: 2026-04-13 00:45 GMT

नाइजीरिया। एक बहुत बड़ा हादसा हुआ. देश की वायुसेना ने आतंकियों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमला किया लेकिन बम एक भरे-पूरे बाजार पर गिर गया जहां आम लोग खरीदारी कर रहे थे. इस हमले में करीब 200 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. नाइजीरिया की वायुसेना बोको हराम के आतंकियों का पीछा कर रही थी. उत्तर-पूर्व के जिल्ली इलाके में उन्हें आतंकी दिखे और उन्होंने हवाई हमला किया. लेकिन यह हमला उस वक्त और उस जगह हुआ जहां एक बाजार लगा हुआ था और वहां सैकड़ों आम लोग मौजूद थे.

यह बाजार कहां था?

जिल्ली मार्केट नाइजीरिया के योबे राज्य में है. यह जगह बोर्नो राज्य की सीमा के पास है. यही वो इलाका है जहां बोको हराम का सबसे ज्यादा असर है. लोग वहां अपना रोजमर्रा का सामान खरीदने-बेचने आए थे. योबे के गेइदाम जिले के फुचिमेराम वार्ड के काउंसलर लावान जाना नूर गेइदाम ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि इस हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. उन्होंने इसे बेहद दर्दनाक बताया. तीन अन्य स्थानीय लोगों और एक अंतरराष्ट्रीय राहत संस्था के अधिकारी ने भी इस हमले और मौतों की तादाद की पुष्टि की.

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में बोको हराम नाम का एक खतरनाक आतंकी संगठन काफी समय से सक्रिय है. यह संगठन * के नाम पर हिंसा करता है. इस संगठन ने पिछले कई सालों में हजारों लोगों को मारा है और लाखों लोगों को उनके घरों से भागने पर मजबूर किया है. नाइजीरिया की सेना इन आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है.

Tags:    

Similar News