लंदन, ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद डेविड एमेस (David Amess) की चर्च में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक गंभीर रूप से जख्‍मी 69 वर्षीय सांसद डेविड एमेस को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। वह दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के अपने निर्वाचन क्षेत्र एसेक्स में एक चर्च में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां उन्हें कई बार चाकू मारा गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।



Tags: