चंद्रयान 3 की राह में नहीं आएगा लूना-25

Update: 2023-08-11 10:24 GMT

इस वक़्त पूरे देश में भारत और रूस के मून मिशन को लेकर चर्चा है। वहीं यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध, आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम से प्रतिबंधों के बीच रूस ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक साहसिक कदम उठाया है। रूस 11 अगस्त यानी आज अपना लूना 25 लैंडर लॉन्च कर दिया है। रूस के इस फैसले ने भारत के साथ साथ पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। क्योंकि भारत के चंद्रयान 3 को जिस चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना है। रूस का लूना 25 लैंडर भी वहीं उतरेगा। आपको बता दें कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पानी मिलने की संभावना है। चांद पर पानी खोजने की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में रूस खुद को आगे रखना चाहता है।

भारत का चंद्रयान

चंद्रयान-3 पहले से ही चांद के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है, जो 23 या 24 अगस्त को इसकी सतह पर उतरने वाला है। रूस का लूना 25 अंतरिक्ष यान इस सप्ताह के अंत में अपनी यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। और चंद्रयान-3 के लगभग उसी समय लैंडिंग करेगा।

रूस और भारत के बीच कड़ी टक्कर

रूस का लूना 25 जब लॉन्चिंग पैड पर ले जाया जा रहा था तो कई रुसी लोग उसे देखने के लिए पहुँच गए और वीडियो भी बनाई। पटरियों से लूना 25 को लॉन्चिंग पैड की तरफ ले जाया गया। लूना 25 की तस्वीरों ने भारतीय लोगों की धड़कनें भी बढ़ा दी हैं। हर भारतीय चाहता था कि इसरो पहली स्पेस एजेंसी बन जाए जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले पहुँचे। लेकिन अब चांद के इस हिस्से पर पहुँचने के लिए रूस और भारत के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।

भारत के चंद्रयान के रास्ते में नहीं आयेगा लूना 25

रूस का बयान भी सामने आया है। रूस ने कहा है कि लूना 25 भारत के चंद्रयान के रास्ते में नहीं आयेगा। रूस ने कहा है कि हमें 2021 में ही लूना 25 को लॉन्च करना था लेकिन किसी वजह से ये लॉन्च नहीं हो पाया। हम साफ कर देना चाहते हैं कि हमारा लूना 25 चंद्रयान से काफी दूर उतरेगा।

Similar News

-->