लिज़ ट्रस बनी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री

Update: 2022-09-05 11:43 GMT

ब्रिटेन। कंज़रवेटिव पार्टी ने लिज़ ट्रस को यूके के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर चुना है। ट्रस ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को क़रीबी मुक़ाबले में हराया।

जानें कौन हैं लिज ट्रस?

ट्रस इस वक्त ब्रिटेन की विदेश मंत्री हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ीं 47 साल की ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं। लेबर पार्टी समर्थक परिवार से आने वालीं ट्रस ने ऑक्सफोर्ड से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अकाउंटेंट के रूप में भी काम किया। इसके बाद वह राजनीति में आ गईं। सबसे पहला चुनाव उन्होंने पार्षद का जीता था। परिवार लेबर पार्टी का समर्थक था, लेकिन ट्रस को कंजरवेटिव पार्टी की विचारधारा पसंद आई। ट्रस को राइट विंग का पक्का समर्थक माना जाता है।

2010 में ट्रस पहली बार सांसद चुनी गईं। ट्रस शुरुआत में यूरोपियन यूनियन से अलग होने के मुद्दे खिलाफ थीं। हालांकि, बाद में ब्रेग्जिट के हीरो बनकर उभरे बोरिस जॉनसन के समर्थन में आ गईं। ब्रिटिश मीडिया अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थ्रेचर से उनकी तुलना करता है।


Tags:    

Similar News