जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले जो बाइडेन ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में आज नया दिन है.



अमेरिका के लिए आज का दिन बेहद अहम है. जो बाइडेन आज 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. यानी अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरुआत होने जा रही है. जो बाइडेन के साथ भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. वहीं, 6 जनवरी की हिंसा के बाद वॉशिंगटन डीसी में कड़ी सुरक्षा है. करीब 25 हजार नेशनल गार्ड अमेरिकी राजधानी में तैनात कर दिए गए हैं. अमेरिका में आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

Tags: