दक्षिण-पश्चिमी चीन में भूस्खलन, 14 लोगों की मौत, 9 लापता

भूस्खलन से घटनास्थल पर फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Update: 2022-01-04 09:57 GMT

दक्षिण पश्चिमी चीन के गुइझोउ प्रांत के बिजी शहर में एक निर्माण स्थल पर सोमवार की शाम को भूस्खलन होने से 5 लोगों की मौत हो गई और अन्य 9 लोग लापता हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बिजी नगरपालिका सरकार का हवाला देते हुए बताया कि स्थानीय समय के अनुसार सोमवार शाम करीब 7 बजे बिजी शहर में भूस्खलन हुआ। घटना के समय काफी संख्या में मजदूर निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। इस दौरान निर्माण स्थल पर भूस्खलन होने से काफी संख्या में मजदूर घटनास्थल पर फंस गए हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार यानि 4 जनवरी सुबह सात बजे तक 8 लोगों को घटनास्थल से बचा लिया गया है। 3 गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद इन 3 मरीजों की हालत अभी स्थिर है। इससे पहले ही 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य के लिए टीमों को रवाना किया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए आपातकालीन, अग्निशमन, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुरक्षा विभागों के 720 से अधिक कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। 1,000 से अधिक कर्मी घटनास्थल पर बचाव कार्य में टीमों का सहयोग कर रहे हैं। घटना के तुरंत बाद ही टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इसके साथ ही घटनास्थल पर 10 इकाइयां, 16 एंबुलेंस, क्रेन, मानव रहित हवाई जहाज और अन्य बचाव उपकरण भी भेज दिए गए हैं। जानकारी मिलने तक घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी था। भूस्खलन से घटनास्थल पर फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।


Tags:    

Similar News

-->