ट्रेनों और प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कई रहस्यमय किस्सों के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन इन सबसे ऊपर है इटली की वो ट्रेन जो यात्रियों समेत गायब हो गई। यह घटना साल 1911 की है, जिसमें 106 लोगों को ले जा रही एक ट्रेन सुरंग में घुसते ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। इस ट्रेन का आज तक पता नहीं चल पाया है कि वो आखिर कहां गई?

दरअसल, जेनेटी नाम की एक ट्रेन साल 1911 में रोमन स्टेशन से रवाना हुई थी। इस बीच ट्रेन को एक सुरंग से होकर गुजरना था, लेकिन यह ट्रेन जैसे ही सुरंग में घुसी, वो अचानक गायब हो गई। इस दौरान ट्रेन की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। हालांकि, बाद में उसी ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर मिले थे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी हैरतअंगेज घटना बताई कि सभी सन्न रह गए थे। उनका कहना था कि जैसे ही ट्रेन सुरंग के पास आई, वहां से एक रहस्यमय धुंआ निकल रहा था। इसको देखकर वो काफी घबरा गए और ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में घुसी और वो वापस कभी निकली ही नहीं।






Tags: