अमेरिका में इन दिनों कई जगहों पर भारी बाढ़ आई हुई है। अमेरिकी राज्‍य Kentucky में इसकी वजह से अब तक 25 लोगों की जान चुकी है। केंटकी राज्‍य का अधिकतर इलाका इन दिनों जलमग्‍न है। इस बाढ़ की वजह से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्‍तर पर काम किया जा रहा है। वहीं प्रभावित इलाकों से लोगों को बाहर निकालकर उन्‍हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम भी जोरों पर है।


कोयला खदान वाला इलाका है Kentucky

प्रशासन के मुताबिक Eastern Kentucky, जो कि एक पहाड़ी क्षेत्र है लगातार होती बारिश के बाद आई बाढ़ से मुश्किलों का सामना कर रहा है। यहां पर आई बाढ़ से अमेरिका की अर्थव्‍यवस्‍था पर भी असर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि ये कोयला बहुल इलाका है। यहां पर कोयले की कई खदान हैं, जिनमें अब पानी भर चुका है।

मुश्किल दौर में Kentucky

Kentucky के गवर्नर Andy Beshear ने अपने संदेश में कहा है कि वो लोगों के साथ एक बेहद दर्दनाक खबर को साझा कर रहे हैं। यहां के लोगों को बाढ़ की वजह से बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन लोगों की खोजबीन में जुटा है। गवर्नर का कहना है कि यहां पर बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। उन्‍होंने बाढ़ में फंसे लोगों से कहा है कि प्रशासन का बचाव दल उनके पास आज नहीं तो कल जरूर पहुंचेगा। इस विपदा का हम सभी को मिलकर सामना करना पड़ेगा।

सैकड़ों की बचाई जा चुकी है जान

Kentucky के गवर्नर ने इससे पहले कहा था कि बचाव दल ने अब तक सैकड़ों लोगों को प्रभावित इलाकों से बाहर निकाला है और कई लोगों की जान बचाई है। यहां पर बुधवार शाम को बाढ़ आई थी और देखते ही देखते एक बड़ा इलाका इसकी चपेट में आ गया। गवर्नर का कहना है कि बचाव कार्य में नेशनल गार्ड और हेलीकाप्‍टर्स की मदद भी ली जा रही है। इसके बाद भी कई लोगों के बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। इन लोगों का पता लगाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

सड़कों का पता नहीं

एंडी के मुताबिक कई इलाकों में 8 इंच तक बारिश दर्ज की गई है जिससे हालात और खराब हुए हैं। राज्‍य से बहने वाली एक प्रमुख नदी North Fork का जल स्‍तर कुछ ही घंटों में 20 फीट तक बढ़ गया है। राज्‍य में कुछ ही दिनों में 15 फीट तक बारिश हुई है। इसकी वजह से राज्‍य के कई हिस्‍सों में सड़कों का कुछ पता नहीं है। ये या तो पूरी तरह जलमग्‍न हैं या फिर बाढ़ के पानी में बह गई हैं।
निचले इलाकों का बुरा हाल

राज्‍य के निचले इलाकों का तो बुरा हाल है। इन इलाकों में केवल मकानों की छत ही दिखाई दे रही है। गवर्नर ने इसको ऐतिहासिक बारिश बताया है। Dec. 2021 में आए भयंकर Tornado की वजह से राज्‍य के पश्चिम में 60 लोगों की जान चली गई थी। एंडी ने कहा कि ये हमारे लिए एक चेतावनी थी। उन्‍होंने ये भी कहा कि हमने इस घटना से काफी कुछ सीखा।

Tags: