अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को दक्षिण कोरिया की यात्रा पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली एशिया यात्रा है। सिओल पहुंचने पर दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री पार्क जिन और कोरिया में अमेरिकी सेना के कमांडिंग जनरल पाल लाकेमेरा समेत अन्य अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार को दिन में बाइडन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर बाइडन की पहली एशिया यात्रा है। बाइडन 24 मई को जापान में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन 2022 में भी शामिल होंगे।



Tags: