जापान के प्रधानमंत्री किशिदा अस्पताल में हुए भर्ती

Update: 2023-02-11 12:17 GMT
 
टोक्यो, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) को क्रोनिक साइनसिसिस (नाक सर्जरी) के इलाज के लिए शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती (admitted to hospital) कराया गया। जापानी मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। एनएचके ब्रॉडकास्टर (NHK Broadcaster) ने बताया कि श्री किशिदा ने आज सुबह टोक्यो के शिनागावा शहर के एक अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनकी इंडोस्कोपिक सर्जरी की जाएगी। इस दौरान, उनकी ड्यूटी अस्थायी रूप से जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो द्वारा निभाई जाएगी।
जारी रिपोर्ट के अनुसार, श्री किशिदा की सर्जरी के बाद अगर तबीयत में जल्द सुधार दिखाई देता है, तो उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी जाएगी और वे अपने आधिकारिक निवास पर लौटकर, 13 फरवरी से अपना काम फिर से शुरू कर देंगे।

 Source : Uni India

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->