World वर्ल्ड: जापान सरकार ने इस साल की आर्थिक नीति दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि वह आमदनी बढ़ाने के लिए टैक्स कटौती का सहारा नहीं लेगी, बल्कि महंगाई से अधिक वेतन वृद्धि के जरिए नागरिकों की purchasing power बढ़ाने पर ज़ोर देगी।
आगामी जुलाई में ऊपरी सदन के चुनाव को देखते हुए कुछ राजनीतिक दलों ने खाद्य वस्तुओं पर टैक्स में कटौती की मांग की थी, लेकिन सरकार ने फिलहाल इससे दूरी बनाई है।जापान के प्रधानमंत्री की कैबिनेट पर समर्थन दर मात्र 30% के आसपास है, जिससे सत्तारूढ़ पार्टी में भी कुछ नेता टैक्स कटौती के पक्ष में हैं। हालांकि सरकार का मानना है कि टैक्स में राहत से अमीर तबके को ज़्यादा फायदा होगा और सामाजिक योजनाओं पर दबाव बढ़ेगा।