World वर्ल्ड: जापान की तेल रिफाइनरी कंपनी Taiyo Oil ने रूस से Sakhalinब्लेंड क्रूड ऑयल की पहली खेप खरीदी है, जो दो साल से अधिक समय बाद हुई है। यह कदम जापानी सरकार की अनुरोध पर उठाया गया है ताकि देश की ऊर्जा सुरक्षा बनी रहे और प्राकृतिक गैस की सप्लाई में कोई रुकावट न आए।
रूस पर 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद जापान समेत कई देशों ने रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाए थे। लेकिन, जापान ने हाल ही में अपनी ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए इस तेल की खरीद फिर से शुरू की है।अमेरिका ने इस परियोजना से जुड़ी तेल परिवहन के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन जापान को इस खरीद पर छूट दी गई है जो 2025 तक लागू रहेगी।