जापान में भूकंप के भारी झटके , 6.2 रहा तीव्रता

Update: 2026-01-06 02:40 GMT

 टोक्यो: जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। देश के पश्चिमी तट पर मंगलवार सुबह भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई है। इस तीव्रता के भूकंप काफी तेज होते हैं और नुकसान की वजह बन सकते हैं। जापान में मंगलवार को आए भूकंप के बाद किसी जानमाल के नुकसान की खबर फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि इस भूकंप के बाद प्रभावित क्षेत्र के लोगों में दहशत देखी गई है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस भूकंप से सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। यह भूकंप सुबह में शिमाने प्रांत में महसूस किया गया। अधिकारियों ने कहा है कि शुरुआती रिपोर्टों में किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है, दूर के क्षेत्रों में भी अफसर पहुंच रहे हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई है।

 जापान के शिंदो तीव्रता पैमाने पर इस भूकंप का असर पश्चिमी शहर यासुगी में 'ऊपरी पांच' दर्ज किया गया। इस स्तर पर भारी फर्नीचर गिर सकता है और गाड़ी चलाने वालों को अपनी गाड़ी पर नियंत्रण रखने में मुश्किल हो सकती है। जेएमए ने बताया कि इसके तुरंत बाद इसी क्षेत्र में 4.5, 5.1, 3.8 और 5.4 तीव्रता के कई छोटे झटके महसूस किए गए। राहत की बात कही कि सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई।

 

Tags:    

Similar News

null