Israel-Iran War: दुबई में जोरदार धमाके की आवाजें...अमेरिकी बेस पर अटैक, सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर ईरान में कोहराम
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में कई ज़ोरदार धमाके सुने गए हैं. इसके साथ ही कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके की जानकारी सामने आ रही है.
इजरायल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग पर ईरान का अटैक
सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद पहली बार ईरान ने हमले शुरू किए हैं. ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग पर ईरान ने अटैक किया है, जिसके बाद धुआं उठता नजर आया है.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दिल्ली में ईरानी एंबेसी ने अपना झंडा आधा झुका दिया है.
खामेनेई की मौत पर ईरान में मातम, शोक मना रहे लोग
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद मातम जैसे हालात हैं. लोग जगह-जगह शोक मनाते हुए नजर आ रहे हैं. Press TV की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के एंघेलाब स्क्वायर में लोग अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं.
खामेनेई की मौत के बाद ईरान में US के खिलाफ प्रोटेस्ट
सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे ईरान में अलग-अलग भावनाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने इस खबर का खुलकर जश्न मनाया, तो कुछ लोग उनके लिए दुख जताने के लिए इकट्ठा हुए और 'अमेरिका की मौत' और 'इज़रायल की मौत' जैसे नारे लगाए.