Iran ईरान: ईरान ने ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पर हमला किया है। ये हमले अमेरिका और इज़राइल के ईरान पर मिलकर किए गए हमलों का बदला लेने के लिए किए गए हैं, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। तेल टैंकर पर हमला इन्हीं बदले की कार्रवाई का हिस्सा था।
ईरान ने ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़र रहे एक तेल टैंकर पर हमला किया है। पलाऊ के झंडे वाले इस टैंकर पर तब हमला किया गया जब यह ओमान में मुसंदम पेनिनसुला से गुज़र रहा था। ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने बताया कि हमले में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया भर में तेल ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक स्ट्रेटेजिक रास्ता है।