दिलचस्प खबर: गलत एड्रेस होने से दूसरे घर पहुंची बरात...शादी होते-होते बची

गलती समय रहते पकड़ में आने पर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

Update: 2021-04-11 02:37 GMT

गूगल मैप पर ज्यादा भरोसा भी धोखा दे सकता है। इंडोनेशिया में एक दूल्हे के साथ ऐसा ही हुआ। उसने अपनी शादी में दुल्हन के घर जाने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया, लेकिन बरात गलत घर पहुंच गई। दिलचस्प यह था कि गलत घर में भी शादी थी और बरात का इंतजार हो रहा था। वक्त रहते गड़बड़ी पकड़ में आई और गलत शादी होने से बच गई।

मीडिया के अनुसार, इस व्यक्ति को सेंट्रल जावा के लोसारी गांव जाना था। गूगल मैप की वजह से वह बारात लेकर जेंगकोल पहुंच गया। इत्तेफाक से वहां मारिया अल्फा व बुरहान सिद्दीकी की शादी होनी थी। यहां दूल्हे का इंतजार पहले से हो रहा था।
27 साल की दुल्हन मारिया के अनुसार, उसके परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया, नाश्ता-पानी करवाया और एक-दूसरे को तोहफे दिए जा रहे थे। तभी परिवार के एक सदस्य ने गड़बड़ी पकड़ ली। उन लोगों ने भी माफी मांगते हुए कहा कि वह गूगल मैप की वजह से गलत घर में चला आया। इसके बाद उसे सही गांव में पहुंच गया।
ऐसे खुला मामला
दुल्हन मारिया के परिवार ने असली दूल्हे बुरहान सिद्दीकी के परिवार से संपर्क किया। तब पता चला कि वह लोग रास्ते में थोड़ा रुक गए थे, इसलिए पहुंचने में देर हुई। इसी बीच, गलत दूल्हा मारिया के घर पहुंच गया।
सोशल मीडिया पर छाया
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। वीडियो में व्यक्ति का परिवार अपने तोहफे वापस उठाए गलत घर से निकलता नजर आ रहा है। वहां मौजूद लोग एक-दूसरे का अभिवादन करते औरगलती समय रहते पकड़ में आने पर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।


Tags:    

Similar News

-->