INDRA 2021: भारत और रूस का संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास जारी, आतंक के खिलाफ जंग की तैयारी
भारत और रूस की सेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास इंद्र 2021 ( INDRA 2021 ) रूस के वोल्गोग्राद में प्रूडबॉय रेंज में जारी है।
भारत और रूस की सेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास इंद्र 2021 ( INDRA 2021 ) रूस के वोल्गोग्राद में प्रूडबॉय रेंज में जारी है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी जनादेश के तहत आतंकरोधी अभियानों का संचालन करने के लिए दो सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने और संयुक्त रूप से योजना बनाने और उस योजना को मिलकर अंजाम देने का प्रशिक्षण देने के लिए किया जा रहा है।