इंडोनेशिया में सांस्कृतिक परेड के साथ नए साल का स्वागत किया

बड़ी खबर

Update: 2022-12-31 16:58 GMT
नई दिल्ली। इंडोनेशिया के देनपसार शहर में सांस्कृतिक परेड के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। ये तस्वीर पारंपरिक पोशाक पहनी डांसर्स की है। भारत में नए साल की शुरुआत होने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन विश्व के कई देशों में नए साल का आगमन हो चुका है।

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में नए साल यानी 2023 का जश्न मनाया गया। इस दौरान ऑकलैंड के सबसे फेमस स्काई टॉवर को जगमगाती लाइट्स से सजाया गया। इधर, रूसी एस्ट्रोनॉट्स ने स्पेस में जश्न मनाया। रूस के तीन एस्ट्रोनॉट्स सर्गेई प्रोकोपिएव, एना किकिना और दिमित्री पेटेलिन ने नए साल का स्वागत करने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को सजाया।


 


Tags:    

Similar News