Indonesia: लापता पत्नी की अजगर के पास मिला कपड़े और चप्पल

Update: 2024-07-08 08:17 GMT
Indonesiaइंडोनेशिया: अजगर के बारे में सब कोई जानता है। एक वह अपने शिकार पर हमला करे, तो फिर उससे बचना मुश्किल ही नहीं, नामुंकिन भी है। यह शिकार कसकर पकड़ता और फिर निगल जाता है। एक ऐसी ही खबर इंडोनेशिया से सामने आई है। यहां एक 36 साल की महिला की मौत हो गई है। ऐसी जानकारी है कि महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी।अजगर के पेट में मिला महिला का शव
महिला के लापता होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। महिला की तलाश के दौरान ही उसके पति को उसकी चप्पल और कपड़े मिले। तभी लोगों की नजर अजगर पर पड़ी। सभी को शक हुआ कि शायद महिला को अजगर ने निगल लिया है। इसके बाद अजगर का पेट खोला गया, जिसमें महिला का शव मिला। इसका 
video is also on social media 
पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जंगल में अजगर है और आसपास लोगों की भीड़ जमा है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। तभी से लापता थी। महिला के पति को घर के पास ही उसकी चप्पल और कपड़े मिले। फिर इन लोगों को अजगर दिखा। उसका सिर काटकर पेट खोला गया। फिर जो दिखा, उसने सभी के होथ उड़ा दिए. महिला का शव अजगर के पेट में था। ऐसा कहा जाता है कि अजगर इंसान को नहीं खाते हैं। लेकिन ये एक महीने में ऐसा दूसरा मामला माना जा रहा है। इसी इलाके में एक और महिला को भी अजगर ने ही निगल लिया था।
Tags:    

Similar News

-->