World वर्ल्ड: पेरू में स्वदेशी समुदायों ने ग्लेंकोर की अंटापाकाय तांबा खान के रास्तों की नाकेबंदी हटा ली है। यह कदम सरकार के साथ एक समझौते के बाद उठाया गया। अंटापाकाय खान पेरू के कुस्को क्षेत्र के एस्पिनार प्रांत में स्थित है।
30 मार्च से वहां के स्थानीय लोग पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका को लेकर सड़कों को अवरुद्ध कर रहे थे।ग्लेंकोर की ओर से शुक्रवार को बताया गया था कि विरोध प्रदर्शन से उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है ।