भारतीय मूल की अन्वी भूटानी बनीं ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष

समाचारपत्र के मुताबिक उपचुनाव के लिए अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया।

Update: 2021-05-21 09:31 GMT

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के मेगडलेन कॉलेज से भारतीय मूल की मानव विज्ञान की छात्रा को छात्र संघ के उपचुनाव में विजेता घोषित किया गया है।

ऑक्सफोर्ड छात्र संघ में नस्लीय जागरूकता एवं समानता अभियान की सह-अध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड इंडिया सोसाइटी की अध्यक्ष, अन्वी भूटानी 2021-22 अकादमिक सत्र के लिए उपचुनाव में उम्मीदवार थीं। इन चुनावों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया।
उन्हें बृहस्पतिवार रात विजेता घोषित किया गया।
'चेरवेल' विद्यार्थी समाचार-पत्र के मुताबिक भूटानी ने अपने घोषणा-पत्र में ऑक्सफोर्ड जीविका वेतन को लागू करने, कल्याण सेवाओं और अनुशासनात्मक कार्रवाई को अलग करने और पाठ्यक्रम को और विविध बनाने जैसी प्राथमिकाओं को शुमार किया था।
अपने विजय घोषणा-पत्र में उन्होंने कहा, "पाठ्यक्रम को और अधिक विविध बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड और उपनिवेशवाद केंद्र जैसी पहलों के साथ काम करने के लिए विद्यार्थी अभियानों से सुझावों का उपयोग करें।"
इसमें कहा गया, "मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कार्यक्रमों के लिए अधिक वित्तपोषण के वास्ते प्रचार करें, विश्वविद्यालय परामर्श सेवाओं तक अधिक पहुंच और कम प्रतीक्षा समय की दिशा में काम करें।''
समाचारपत्र के मुताबिक उपचुनाव के लिए अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया।


Tags:    

Similar News

-->