Canada कनाडा: कनाडा के सरे शहर में एक भारतीय मूल के आदमी की हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर को, स्थानीय लोगों ने पंजाबी व्यापारी बिंदर गरचा को उनके घर के पास गंभीर चोटों के साथ पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि उनकी मौत गोली लगने से हुई। पुलिस ने कहा कि
बिंदर गरचा पिछले कुछ सालों से कनाडा में रह रहे थे और स्टूडियो-12 नाम का एक फोटो स्टूडियो चला रहे थे। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने जली हुई गाड़ी को जब्त कर लिया है, माना जा रहा है कि हमलावरों ने गोलीबारी के बाद इसी गाड़ी का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और केस दर्ज कर जांच की जा रही है।