भारत ने श्रीलंका को मानवीय सहायता के तहत मेडिकल यूनिट क्यूब और सैन्य सहयोग प्रदान किया

Update: 2026-04-24 18:45 GMT
Colombo कोलंबो: भारत ने अपनी पड़ोसी मित्र राष्ट्र श्रीलंका के साथ सहयोग को और मजबूत करते हुए शुक्रवार को दो बीएचआईएसएम (भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग हित और मैत्री) क्यूब सौंपे। यह पहल भारत की ‘आरोग्य मैत्री’ योजना के तहत मानवीय सहायता के रूप में की गई है।
ये आधुनिक पोर्टेबल मेडिकल यूनिट हैं, जिनमें लगभग 200 आपातकालीन मरीजों का एक साथ उपचार करने की क्षमता है। इनमें आवश्यक दवाइयां और छोटे ऑपरेशन के लिए सर्जिकल उपकरण भी शामिल हैं, जिससे तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।
इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका नौसेना को 50,000 राउंड नौ मिमी गोलियां भी सौंपने की घोषणा की है, जिससे समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूती मिलेगी।
यह मेडिकल यूनिट भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस निरीक्षक के माध्यम से कोलंबो पहुंचाई गई, जो 21 अप्रैल को कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा था। यह जहाज चौथे द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास में भाग लेने के लिए श्रीलंका आया है, जो 27 अप्रैल तक चलेगा।
भारतीय नौसेना के अनुसार, भारत-श्रीलंका डाइविंग अभ्यास दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग का एक
महत्वपूर्ण
हिस्सा है। यह साझेदारी हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता, सुरक्षा और आपसी विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत के ‘महासागर’ विजन के अनुरूप है।
अभ्यास के दौरान दोनों देशों के गोताखोरों ने मिक्स्ड-गैस डाइविंग में उत्कृष्ट तालमेल और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, डाइविंग के बाद दोनों देशों के जवानों ने दोस्ताना वॉलीबॉल मैच खेला और समुद्र तट की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
Tags:    

Similar News