India को मिला मध्य एशिया का साथ, पाकिस्तान समर्थक अजरबैजान को झटका

India को मिला मध्य एशिया का साथ

Update: 2025-06-05 15:51 GMT

New Delhi.नई दिल्ली। मध्य एशियाई देश अजरबैजान भले ही पाकिस्तान के साथ खड़ा हो, लेकिन इस क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण देशों कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ताजिकिस्तान ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का खुलकर समर्थन किया है। गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इन तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता की। शुक्रवार को होगी चौथी भारत-मध्य एशिया वार्ता शुक्रवार को चौथी भारत-मध्य एशिया वार्ता होने जा रही है।

इसमें उपरोक्त तीनों देशों के अलावा किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री भी हिस्सा लेंगे। कल की बैठक में आतंकवाद का मुद्दा भी उठेगा, लेकिन विदेश मंत्री ने यहां एक समारोह में साफ कर दिया कि आर्थिक मुद्दों और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आतंकवाद के मुद्दे पर ये देश भारत के साथ


Tags:    

Similar News