US के नए टैक्स नियमों से UK के व्यापार को नुकसान होता है तो सरकार मदद के लिए तैयार है: PM

Update: 2025-04-06 09:20 GMT

London लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ने कहा है कि अमेरिका के नए टैक्स नियमों से अगर देश के व्यापार को नुकसान होता है तो सरकार मदद के लिए तैयार है। उनका कहना है कि जो सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, वहां सरकार सीधे दखल दे सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति से ब्रिटेन के कई उद्योगों को नुकसान हो सकता है। इस पर स्टारमर ने एक अखबार में लिखा कि ब्रिटिश व्यापार को इस तूफान से बचाने के लिए सरकार अपनी औद्योगिक नीति का इस्तेमाल करेगी।स्टारमर की यह बात ऐसे समय में आई है जब ब्रिटेन के कारोबारी अमेरिका से आने वाली सख्ती को लेकर चिंतित हैं। 


Tags:    

Similar News