Heavy rain और आंधी ने मचाई तबाही, पाकिस्तान में कई हादसे

Update: 2026-07-02 13:06 GMT

Islamabad इस्लामाबाद :  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश और आंधी से जुड़े हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता फारूक अहमद ने बताया कि कई जिलों में अलग-अलग घटनाओं में भारी नुकसान हुआ है।अटॉक जिले में एक दीवार गिरने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसके अलावा पारा शाहीन बाग इलाके में एक घर की छत गिरने से तीन लोग घायल हुए। खुशाब के कायदाबाद क्षेत्र में बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया।

इसी तरह सरगोधा में तेज हवा के कारण एक साइनबोर्ड गिर गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हुआ। शेखूपुरा में लकड़ी की बनी छत गिरने से भी एक व्यक्ति घायल हो गया। रेस्क्यू 1122 की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।अधिकारियों के अनुसार, तेज बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर कमजोर संरचनाएं ढह गईं, जिससे यह हादसे हुए। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि जुलाई के पहले सप्ताह में देश में मानसून सक्रिय हो सकता है।

इससे पहले भी पाकिस्तान में बारिश और तूफान से जुड़े हादसों में जानमाल का नुकसान हो चुका है। 14 जून को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश से जुड़े हादसों में कम से कम सात लोगों की मौत और 33 लोग घायल हुए थे। उस दौरान बन्नू, शांगला और मानसेहरा जैसे इलाकों में दीवारें और छतें गिरने से कई लोग प्रभावित हुए थे।पाकिस्तान मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि मानसून के दौरान इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Tags:    

Similar News