Brussels ब्रसेल्स: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को कहा कि डेनमार्क को इस सच्चाई पर ध्यान देना चाहिए कि ग्रीनलैंड के लोग देश का हिस्सा नहीं बने रहना चाहते। यह बयान उन्होंने ब्रसेल्स में NATO के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दिया।

रुबियो ने कहा, “ग्रीनलैंड के लोग खुद फैसला करेंगे।”हालांकि ग्रीनलैंड के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नील्सन ने रुबियो के इस बयान को गलत बताया। मीडिया से बातचीत में नील्सन ने कहा, “वे सही नहीं हैं कि ग्रीनलैंड कल ही अलग हो जाएगा। वे इस बात में सही हैं कि ग्रीनलैंड डेनिश नहीं बनना चाहता, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि हम अमेरिकी बनना चाहते हैं।”





Tags: