एथेंस। बॉलीवुड नृत्य अकादमी के ग्रीक छात्रों ने ऑस्कर विजेता गीत 'नाटू-नाटू' की धुन पर नृत्य किया। वही पहली बॉलीवुड डांस अकादमी की निदेशक अन्ना दिमित्राटौ ने फिल्म कभी खुशी कभी गम का गाना 'बोले चूड़ियां' गाया।

ग्रीस के एथेंस में PM मोदी के सामने प्रस्तुति देने वाले बॉलीवुड डांस अकादमी की एक छात्रा ने बताया, "हम वास्तव में उत्साहित हैं, यह उनकी ग्रीस की पहली यात्रा है। हम वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मैं यहां छह साल से हूं और मैंने भारतीय नृत्य भरतनाट्यम सीखा है।"


Tags: