फ्रांस: नीस में आतंकी हमले के बाद मेट्ज शहर में चर्च के अंदर मिला संदिग्ध पैकेज
फ्रांस के शहर नीस में चाकू से किए गए हमले के बाद अब मेट्स शहर में सेंट मार्टिन चर्च के अंदर एक संदिग्ध पैकेज पाया गया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फ्रांस के शहर नीस में चाकू से किए गए हमले के बाद अब मेट्स शहर में सेंट मार्टिन चर्च के अंदर एक संदिग्ध पैकेज पाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार फ्रांस की पुलिस ने कहा है कि चर्च के अंगर संदिग्ध पैकेज पाए जाने के बाद सुरक्षा घेरा बना दिया गया है और सुरक्षा बल सतर्क हैं।
Suspicious package found inside St Martin Church in Metz, France, security perimeter established, says French police.
— ANI (@ANI) October 30, 2020
गुरुवार को फ्रांस के नीस में एक व्यक्ति ने एक चर्च में चाकू से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि पूरे देश में सख्ती बरती जाएगी। नीस के मेयर ने इसे आतंकी घटना बताया है और कहा है कि हमलावर ने 'अल्लाहू अकबर' के नारे लगाए थे।
कार्टून विवाद से शिक्षक का गला काटे जाने तक, फ्रांस ने पांच साल में देखे कई दर्दनाक मंजर
इससे पहले पैगंबर मोहम्मद से संबंधित एक कार्टून के विवाद में एक शिक्षक की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार शिक्षक ने अभिव्यक्ति की आजादी को आगे बढ़ाते हुए पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाया था। इस मामले में पुलिस अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।