California कैलिफ़ोर्निया: यूनाइटेड स्टेट्स (USA) में एक और गोलीबारी की घटना हुई है। शनिवार रात कैलिफ़ोर्निया के स्टॉकटन में एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में अनजान हमलावरों ने गोलीबारी की। सैन जोकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने इसकी घोषणा की है।
काउंटी ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। माना जा रहा है कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। गोलीबारी में घायल हुए लोगों को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। स्टॉकटन के एक होटल में बर्थडे पार्टी चल रही थी, तभी अनजान हमलावर पार्टी हॉल में घुस गए।
चश्मदीदों का कहना है कि हमलावरों ने आते ही हॉल में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने जानबूझकर गोलियां चलाई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags: