पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन ने किया 'VOTE' बिडेन के समर्थ में आ कर कही ये बात

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। 2016 की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन |

Update: 2020-11-04 05:48 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। 2016 की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ मतदान किया।  

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने ट्विटर पर लिखा, उन्होंने बिडेन और कमला हैरिस को वोट दिया उसपर मुझे गर्व है। उन्होंने लिखा कि वे हम सभी के एक बेहतर भविष्य के निर्माण करने के लिए अथक प्रयास करेंगे। वहीं हिलेरी क्लिंटन ने लिखा, मतदान करके अच्छा महसूस किया।

इससे पहले आज ही अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने फ्लोरिडा में मतदान किया। मेलानिया ने अपने राष्ट्रपति पति के लिए जमकर चुनाव किया। उन्होंने अमेरिका के अलग अलग हिस्सों में रैलियां कीं।

आपको बता दें हिलेरी क्लिंटन 2016 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त राष्ट्रपति ट्रंप पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप भी लगाए थे इसके बावजूद ट्रंप ने जीत हासिल की थी।


Tags:    

Similar News