पूर्व प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे: चीन की कुछ परियोजनाएं अब भी हैं श्रीलंका के पास

एक अरब डालर का कर्ज देने को भी सहमत है। इसके अलावा चावल व अन्य खाद्य सामग्री की भी लगातार आपूर्ति कर रहा है।

Update: 2022-04-18 10:34 GMT

श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के बीच पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने सोमवार को कहा, 'चीन की कुछ परियोजनाएं श्रीलंका में हैं लेकिन देश ने न तो बीजिंग को दिया है और न ही किसी और को।' इन दिनों अभूतपूर्व संकट से गुजर रहे श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) से फंड मिलने तक भारत से और आर्थिक मदद का आग्रह किया है। आइएमएफ से फंड मिलने में तीन-चार महीने लग सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका ने भारत से जापान जैसे उसके मित्र देशों और बहुपक्षीय संगठनों से कर्ज दिलाने में मदद करने की भी अपील की है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को तेल के भुगतान के लिए 50 करोड़ डालर की मदद दे चुकी है और एक अरब डालर का कर्ज देने को भी सहमत है। इसके अलावा चावल व अन्य खाद्य सामग्री की भी लगातार आपूर्ति कर रहा है।

Tags:    

Similar News

-->